{"_id":"faffbf29ba5affcc3796fddf428142fc","slug":"theft-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर से घंटे और दान के रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव मंदिर से घंटे और दान के रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के फुलवरिया स्थित शिव मंदिर से चोरों ने घंटे और दान के रुपये उड़ा दिए। आलमारी तोड़कर चोर कीमती सामान भी उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई। शिवमंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर में लगे 25 घंटे काट लिया। इसके बाद मंदिर में रखी दान पेटिका और आलमारी तोड़ डाला। पीतल के घंटे और दान के रुपये समेटने के बाद चोरों ने राम सुमेर हरिजन के चाय पान की गुमटी का ताला तोड़ा।
मोनू सरोज के अंडे की दुकान का भी ताला तोड़कर चोर नकदी और अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह गांव के रंजीत सिंह मंदिर में पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाल बलिराम मिश्रा मौके पर पहुंचे और मंदिर व दुकान का मौका मुआयना किया। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।