फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man thrown from a moving train

युवक को चलती ट्रेन से फेंका

Fri, 20 Feb 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी हर्षित सिंह (22) पुत्र हरिशंकर सिंह गुरुवार को किसी काम से लखनऊ गया था। वह रात में इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। नगर कोतवाली के भैरोपुर के करीब रेलवे लाइन के किनारे वह गंभीर रूप से घायल मिला। इस बीच कुछ लोगों ने उसे एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा। उसके पास मिली डायरी से उसकी पहचान हुई। मोबाइल नंबर पर लोगों ने फोन कर उसके परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन


परिजन पहुंचे तो डाक्टर उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर इलाहाबाद चले गए। अस्पताल के लोगों ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन लोगों ने मारपीट कर उसे स्टेशन आने से पहले ही चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यह बात घायल हर्षित परिजनों से होश में आने पर बता रहा था।  इस बाबत न तो जीआरपी पुलिस कुछ बता पा रही है और न ही सिविल पुलिस। किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि रात में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई थी। जीआरपी एसओ भी ऐसी किसी घटना से इनकार करते रहे। जबकि इंटरसिटी ट्रेन में रेलवे पुलिस स्कोर्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed