फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The student is going to coaching, tractor ransom, death

कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
The student is going to coaching, tractor ransom, death
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
कुंडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शनिवार को साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। साथ रहा दोस्त भी घायल हो गया। हादसे से गुस्साए घरवालों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे धनऊ गांव निवासी अमरजीत पाल (17) पुत्र छोटई कक्षा 11 पासकर इस बार 12वीं एडमीशन लेने वाला था। वह प्रतिदिन कुंडा में कोचिंग पढ़ने जाता था। शनिवार की सुबह वह अपने गांव के ही साथी हरीश मौर्य पुत्र हरिश्चंद्र मौर्य के साथ साइकिल से कुंडा जाने के लिए निकला। घर से थोड़ी दूर पर नई बाजार जगदीशपुर के पास उनके पास से बालू लदा ट्रैक्टर गुजरने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरन तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने बगल के ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह छात्र को रौंदते हुए गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी हरीश मौर्य घायल हो गया। इसके साथ ही उनकी साइकिल भी टूट गई। ट्रैक्टर पर बैठे चार मजदूर भी घायल हो गए। घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को हुई तो वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद पहुंची कुंडा पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, आंशिक रूप से घायल छात्र को इलाज कराकर घर भेज दिया गया। मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के बानेमऊ निवासी नेहा (14) पुत्री विनोद व उसके भाई अंश (5) को तेज रफ्तार मालवाहक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नेहा को कुंडा सीएचसी से इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed