{"_id":"5b2d423f4f1c1bb06e8b94e9","slug":"the-death-of-the-young-man-in-collision-of-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के बभनी मोड़ के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के भोरई का पुरवा निवासी लवकुश वर्मा (28) शुक्रवार को पत्नी प्रभावती वर्मा (22) को बाइक से लेकर रिश्तेदारी अंतू जा रहा था। गोबरी गांव निवासी विनोद कुमार (26) अपनी बहन रूपा (30) को बाइक से लेकर संडवाचंद्रिका जा रहा थ। शाम करीब पांच बजे अंतू थाना क्षेत्र के बभनी मोड़ के पास बाबूगंज से प्रतापगढ़ जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को संडवाचंद्रिका सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को भर्ती करके इलाज कर रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रोते बिलखते लवकुश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।