फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in road accident dies in hospital

Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies in hospital
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के फाजिलनगर-बघौघाट मार्ग पर खैरटिया गांव के सामने आठ सितंबर की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

खैरटिया गांव निवासी चंद्रप्रकाश मणि त्रिपाठी (37) आठ सितंबर की शाम करीब सात बजे गांव के चौराहे से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान फाजिलनगर-बघौघाट मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कुछ दिन उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद परिजन उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चंद्रप्रकाश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed