{"_id":"6aaaedbd4cd1bd75c80c371f","slug":"bjp-zila-panchayat-member-opens-fire-over-land-encroachment-on-highway-gets-beaten-up-along-with-supporters-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162579-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर जमीन कब्जे के लिए भाजपा जिपं सदस्य ने की फायरिंग, समर्थकों संग पीटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर जमीन कब्जे के लिए भाजपा जिपं सदस्य ने की फायरिंग, समर्थकों संग पीटे गए
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे जमीन पर कब्जे के विवाद में भाजपा के जिपं सदस्य और उनके समर्थकों पर आठ राउंड फायरिंग करने का आरोप है। फायरिंग और विवाद के दौरान जिंप सदस्य और उनके समर्थकों ने विहिप प्रखंड अध्यक्ष की पिटाई कर दी।
फायरिंग के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य व उनके समर्थकों को पुलिस के सामने ही घेरकर धुन दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग और मारपीट के कई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं चार लोगों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि फायरिंग किसने की की यह जांच एएसपी और सीओ को सौंपी गई है।
हसवा कस्बा निवासी सूर्यभान सिंह की करीब 25 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी ननकी देवी हैं और रिश्ते में मामी सुनैना देवी से उन्होंने दूसरा विवाह किया था। उनकी कुल 27 बीघा भूमि में पांच बीघा जमीन हाईवे पर है। वरासत में दोनों पत्नियों के नाम जमीन आई थी।
विज्ञापन
सुनैना देवी ने अपने हिस्से की ढाई बीघा जमीन करीब दो साल पहले जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी को बेच दी थी। कानपुर-प्रयागराज हाईवे के किनारे जमीन के होने पर काफी महंगी बताई जा रही है।
इसी जमीन पर जिला पंचायत सदस्य सुबह कब्जा करने पहुंचे थे। उनके साथ चार स्काॅर्पियो में 25-30 समर्थक भी थे। वह भूमि पर पिलर लगवा रहे थे। तभी दोपहर करीब दो बजे ननकी देवी अपने पुत्र सत्येंद्र, शुभम और वीरेंद्र के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने निर्माण का विरोध किया।
इसी दौरान हसवा कस्बे के विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रखंड अध्यक्ष अजयराज सिंह उर्फ अंशू सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज के बाद फायरिंग हो गई। अजयराज का आरोप है कि उनकी कार में भाजपा से जिपं सदस्य अजय सिंह ने टक्कर मारी। डंडे से पीटने के साथ फायरिंग भी की गई। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। उनका आरोप है कि पूरा घटनाक्रम पुलिस की मिलीभगत से अंजाम दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना के दो वीडियो वायरल हुए हैं। अजय सिंह, रिंकू सिंह और वीरेंद्र सिंह के बीच जमीन का विवाद है। वायरल वीडियो की जांच के लिए एएसपी व सीओ को भेजा गया है। फायरिंग किस पक्ष से की गई, इसकी जांच की जा रही है।
एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि हसवा चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा की ओर से एक पक्ष के विहिप नेता अजयराज उर्फ अंशू, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, शुभम सिंह, दूसरे पक्ष से जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, छात्रसंघ पूर्व महामंत्री दीपू पटेल, बलराम मिश्रा, पुत्तू उर्फ सुरेंद्र व पांच अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के लाइसेंसी असलहों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोलियां कौन से असलहे और किस पक्ष की ओर से चलाई गई थीं।