फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bullet struck the Luteraen grocery business

किराना कारोबारी को लुटेराें ने मारी गोली

Fri, 05 Dec 2014 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
The bullet struck the Luteraen grocery business

विज्ञापन
प्रतापगढ़। दुकानदाराें को किराने का सामान देने और तकादा करने के बाद घर जा रहे कारोबारी और उसके लोडर चालक को गोली मारकर लूट का प्रयास किया गया। गोली शीशा तोड़ते हुए लोडर के अंदर पहुंची और छर्रे लगने से दोनाें घायल हो गए। लोडर असंतुलित होकर खाई में पलट गया। यह देख लुटेरे भाग निकले और पैसा नहीं ले जा सके। घटना शुक्रवार रात की है।

जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर बाजार निवासी महेंद्र गुप्ता (32) किराना के सामान का थोक विक्रेता है। वह लोडर से सामान बाजारों में पहुंचाने का भी काम करता है। उसका लोडर करीब के ही आशापुर गांव निवासी सुभाष यादव (36)  चलाता है। दोनाें शुक्रवार को लोडर से सामान लेकर फतनपुर इलाके में आए थे। क्षेत्र के कई बाजारों में सामान देने के बाद पैसा लेकर देर रात घर जा रहे थे। बादशाहपुर-प्रतापगढ़ मार्ग पर फतनपुर थानान्तर्गत धरी मोड़ के पास पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने चालक पर गोली चला दी। गोली शीशा तोड़ते हुए भीतर घुसी और दोनाें को छर्रे लग गई।
विज्ञापन



लोडर असंतुलित होकर खाई में पलट गया। यह देख लुटेरे भाग निकले। घटना देर राहगीर रुक गए और आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने दोनों को लोडर से निकाला और उनके परिजनों के साथ ही फतनपुर पुलिस को भी सूचना दी। कुछ ही देर में बादशाहपुर से सैकड़ों लोग पहुंचे और दोनों घायलों को एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। बाद में फतनपुर पुलिस पहुंची तो उसे लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने पुलिस पर निष्क्रियता बरतने का आरोप भी लगाया। एसओ फतनपुर केडी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लूट नहीं हुई है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed