{"_id":"5a75fc1c4f1c1bf17b8b5531","slug":"the-body-of-a-dead-body-is-kept-in-the-birapur-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरापुर बाजार में शव रख लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीरापुर बाजार में शव रख लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह पूर्व बीरापुर बाजार स्थित कॉलेज में बदमाशों की गोली का शिकार बने युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गरई। इससे नाराज परिजनों ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की बात सुनने के बाद हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जिसके बाद ग्रामीण शव को सुपुर्द ए खाक करने के लिए राजी हुए।
फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर कोट निवासी संजय सिंह का बाजार में ही राय कृष्णपाल सिंह के नाम से डिग्री कॉलेज है। 20 सितंबर 2017 की देर शाम उनके चालक चालक अब्दुल कलाम उर्फ कोतल (28) पुत्र मुमताज निवासी बीरापुर पर बाइक सवार दो लोगों ने हमला बोल था। मारपीट के दौरान दबंगों नेे अंधाधुंध फायरिंग की थी। गोली लगने से कोतल गिर गया था। बीचबचाव को पहुंचे कोतल के चाचा मिनहाज (50) को भी हमलावरों ने गोली मार दी थी। घटना के दूसरे दिन मिनहाज की मौत हो गई थी, जबकि कोतल का इलाज चल रहा था।
शुक्रवार की भोर में लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार की शाम शव घर पहुंचा तो परिजन रोने बिलखने लगे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। लोग दर्ज कराए गए मुकदमे में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही आथक मदद की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पुलिस ने कुछ आरोपियों का नाम मुकदमे से निकाल दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन
वह मामले को देखेंगे और दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। करीब आधे घंटे तक जाम के चलते तनावपूर्वण माहौल रहा। थानाध्यक्ष व दूसरे अधिकारियों के समझाने पर परिजन मान गए और शव को बाजार के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस दौरान भारी भरकम पुलिस मौजूद रही।