फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bodies of the uncle and nephew were burnt alive on the road.

चाचा-भतीजे की हत्या कर बीच सड़क पर ही जला दिए शव

Tue, 13 Nov 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 13 Nov 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
झूंसी के मल्लाही टोला में सोमवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। यहां मामूली विवाद में पहले बम-गोलियों से हमलाकर चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई और फिर सड़क पर ही पेट्रोल छिड़ककर उनके शव जला दिए गए। दो बाइकें भी फूंक दी गईं, जिनमें एक मृतकों की बताई जा रही है। आरोप पूर्व सभासद व उसके साथियों पर है, जो घटना के बाद से फरार है। घरवालों ने पुलिस को पांच लोगों के नाम बताए हैं। नया झूंसी में कलवारी टोला और मल्लाही टोला आसपास स्थित हैं। कलवारी टोला के रहने वाले वासू निषाद (22) अपने भतीजे रवि निषाद (18) के साथ सोमवार शाम सात बजे के करीब मल्लाही टोला गया था। वहां वह पूर्व सभासद विष्णु निषाद की किराना की दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी विष्णु से नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू होने लगी। विष्णु ने शोर मचाया तो उसके परिवारवालों के साथ ही अन्य लोग भी आ गए और रवि व वासू पर टूट पड़े। इस दौरान दोनों पर बम-गोलियों से हमला बोल दियार गया। ताबड़तोड़ हमले में दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हमलावरों का इसके बाद भी मन नहीं भरा और उन्होंने वहीं दुकान के सामने बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर दोनों के शव आग के हवाले कर दिए। इस दौरान दो बाइकें भी फूंक दी गईं। उधर, घटना के बाद सभी आरोपी घर व दुकान में ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिली तो मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। बवाल की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसएसपी नितिन तिवारी के साथ ही आईजी मोहित अग्रवाल पहुंचे। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस अफसर मौके पर पूछताछ में जुटे रहे। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार को फिर विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष हमलावर हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी थी।
हत्या की वजह क्या रही, इस बारे में घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि उन्होंने पांच लोगों के नाम बताए हैं, जिनमें एक पूर्व सभासद है। उसी की दुकान पर विवाद हुआ। तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed