फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The angry students jammed highway recovery

वसूली से खफा छात्रों ने जाम किया हाईवे

Wed, 18 Mar 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The angry students jammed highway recovery
बोर्ड परीक्षा के दौरान वसूली से खफा छात्रों ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ हमला बोला। वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगाकर छात्र कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसओ ने हंगामा करने वाले छात्रों को लाठी के दम पर खदेड़ दिया। इसके बाद राजमार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


क्षेत्र के शिवकुमार दुबे इंटरमीडिएट कालेज से परीक्षार्थियों का सेंटर पड़ोस के ही मोहम्मद अमीन इंटर कालेज नौड़ेरा में गया था। बुधवार को प्रथम पाली में इंटर समाजशास्त्र का पेपर था। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी सोनू उपाध्याय यह कहते हुए हंगामा करने लगा कि उससे और दूसरे परीक्षार्थियों से रुपए की मांग की गई। नकल के लिए रुपए न देने पर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक ने उसे मारापीटा। छात्र की बात सुनते ही दूसरे छात्र उग्र होकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग के सुवंसा स्थित एसबीआई बैंक के सामने पहुंचे और जाम लगा दिया। इस दौरान पहले दो सिपाही पहुंचे और सभी को समझा बुझाकर शांत कराने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इस बीच एसओ फतनपुर दलबल के साथ पहुंचे और लाठियां पटककर छात्रों को दूर तक खदेड़ा। इस दौरान हाईवे जाम करने के लिए खड़ीं साइकिलों पर पुलिस का गुस्सा उतरा। छात्रों के हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा है। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed