{"_id":"269a7fed0d81ad905e47ea459c193934","slug":"teenager-raped-by-neighbor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता। थाना क्षेत्र में एक मनोरोगी किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने तीन माह पहले दुष्कर्म किया। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है।
मानधाता इलाके के एक गांव में रहने वाली करीब 17 साल की एक लड़की मनोरोगी है। तकरीबन तीन माह पहले पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे बहाने से अपने घर बुला ले गया।
युवक की मंशा जानकर जब किशोरी ने भागने का प्रयास किया तो युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जानलेवा धमकी दी। युवक की धमकी से सहमी किशोरी ने आपबीती किसी से नहीं बताई। शुक्रवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। किशोरी के पिता उसे मानधाता स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनते ही किशोरी के पिता का माथा चकरा गया।
विज्ञापन
वह किशोरी को घर ले गए। उसकी मां को जानकारी दी। मां के पूछने पर किशोरी ने पड़ोसी युवक की करतूत बताई। किशोरी के पिता ने शिकायत एसओ मानधाता से की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है। खबर लिखे जाने तक युवक के पक्ष से कोई भी थाने नहीं आया था। किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस लिखापढ़ी करने से बचने के लिए मामले में समझौता करवाना चाह रही है।