{"_id":"5a9d789e4f1c1b2d068b9dac","slug":"suspended-shuttingman-cites-lucknow-restless-respiratory-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंड शंटिंगमैन लखनऊ तलब, अन्य कर्मचारियों की अटकीं सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्पेंड शंटिंगमैन लखनऊ तलब, अन्य कर्मचारियों की अटकीं सांसें
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
rail
- फोटो : rail
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात पीक्यूआरएस मालगाड़ी का इंजन बेपटरी होने के मामले में एडीआरएम ने शंटिंगमैन को सस्पेंड कर दिया। उसे लखनऊ तलब किया गया है। कार्रवाई के बाद रेल कर्मचारियों की सांसें अटक गई हैं। सिग्नल विभाग के साथ ही इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों से भी इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। इस मामले में रेलवे के अफसर और कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो स्टेशन मास्टर, शंटिंगमैन, लीवरमैन की लापरवाही के चलते हादसा होने की रिपोर्ट तैयार कर डीआरएम को भेजी गई है।
शुक्रवार की रात पांच नंबर लाइन पर पीक्यूआरएस मालगाड़ी खड़ी थी। उसे यार्ड की नौ नंबर लाइन पर लेना था। स्टेशन मास्टर कमर अली ने प्वाइंट देने के बाद लीवरमैन वंशराज से सिग्नल देने को कहा। इसके बाद वाकीटाकी के जरिए शंटिंगमैन लालजी व अशर्फीलाल को जानकारी दी गई। शंटिंगमैन पीक्यूआरएस मालगाड़ी को मेन लाइन पर लेकर जेलरोड क्रासिंग के पास पहुंचे। आगे बढ़ने के बाद जब लाइन मिली तो वह ट्रेन को बैक करते हुए यार्ड की ओर ले जाने लगे। इसी बीच शंटिंगमैन, सिग्नल डिपार्टमेंट के साथ ही ऑपरेटर विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मालगाड़ी की पूरी बोगी और इंजन के दो पहिये निकलने के बाद प्वाइंट बदल दिया गया।
जिससे इंजन के बीच का पहिया बेपटरी हो गया। इससे करीब आठ घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। जानकारी मिलने पर एडीआरएम प्रतापगढ़ पहुंच गए थे। जांच में प्रथम दृृष्टया शंटिंगमैन अशर्फीलाल की गलती सामने आने पर उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। विभाग के सूत्र बताते हैं कि डीआरएम के पास भेजी गई जांच रिपोर्ट में हादसे के दौरान मौजूद जिम्मेदार रेल कर्मचारियों की गलती दिखाई गई है। रिपोर्ट को डीआरएम के पास भेज दिया गया है। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक इबरार अहमद ने बताया कि शंटिंगमैन अशर्फीलाल को लखनऊ बुलाया गया है। उसे सस्पेंड किया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
शंटिंगमैन की सतर्कता से बचा हादसा
शंटिंगमैन की सतर्कता के चलते रविवार की रात पीक्यूआरएस मालगाड़ी जैसा हादसा होते-होते बच गया। शंटिंगमैन का ध्यान प्वाइंट के गैप पर पड़ा तो उसने तत्काल इंजन रुकवा दिया। सूचना मिलने पर रेलवे के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर के साथ प्रभारी स्टेशन अधीक्षक पहुंचे और प्वाइंट को दुरुस्त करवाने के बाद इंजन को आगे बढ़ाने की अनुमति दी।
रविवार की रात करीब 9.30 बजे गिट्टी बराबर करने वाले मशीन को एक इंजन लेकर प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचा। स्टेशन मास्टर ने उसे दो नंबर लाइन पर लिया गया। इसके बाद लाइन को खाली करने के लिए इसे यार्ड में ले जाना था। शंटिंगमैन लालजी पटेल को इसकी जिम्मेदारी दी गई। स्टेशन मास्टर ने मशीन को 6 नंबर लाइन पर ले जाने के लिए प्वाइंट बनाया और चालक को हरी झंडी दे दी। चालक इंजन को लेकर जैसे ही जीआरपी थाने के पास पहुंचा कि आगे-आगे चल रहे शटिंगमैन का ध्यान प्वाइंट में बने गैप की ओर पड़ गया। उसने तत्काल चालक को इसकी जानकारी दी। लाल झंडी लेकर खड़ा हो गया। प्वाइंट से महज एक मीटर दूरी पर चालक ने इंजन को रोक दिया। शंटिंगमैन ने इसकी सूचना सिग्नल डिपार्टमेंट के साथ ही स्टेशन मास्टर व स्टेशन अधीक्षक को दी। करीब आधे घंटे के बाद प्वाइंट को ठीक किया गया। तब जाकर इंजन को यार्ड के लिए रवाना किया गया। इस मामले में रेलवे के अफसर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।