{"_id":"dd4c9153a5bf155ee10e1ac724cc480f","slug":"supremacy-in-the-two-sides-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर और कुंडा क्षेत्र से लगे गांव शहाबपुर में दो पक्षों में जमकर हवाई फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के लोग खुद को बड़ा साबित करने के लिए कई राउंड फायर किए। बाद में कुछ संभ्रांत लोगों के दबाव में मामला शांत हुआ। जानकारी पर पहुंची पुलिस भी दोनों पक्षों पर समझौते का दबाव बनाती रही।
आपस में ही कहासनुी के बाद दो पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच एक गुट ने कमर से तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। यह देख दूसरे पक्ष के लोग भी फायरिंग करने लगे। लगातार हो रही फायरिंग से आसपास के लोग दहल उठे। इस दौरान कुछ संभ्रांत लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया।
अभी एक महीने पहले भी इसी जगह इन्हीं दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। उस समय भी लोगों ने मामला शांत कराया था। आए दिन होने वाली फायरिंग की घटनाओं से जहां क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त रहता है वहीं इलाकाई पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई करने से कतराती नजर आ रही है। इस बाबत कुंडा कोतवाल आरके चंदेल का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।