फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Stilts of car truck , electric department Snvidakrmi death

कार से भिड़ा ट्रक, बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत

Sat, 27 Jun 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Stilts of car truck , electric department Snvidakrmi death
प्रतापगढ़। कोंहड़ोर थाना क्षेत्र के भुजैनिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत हो गई। इलाहाबाद के नैनी निवासी संविदाकर्मी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से गोंडा स्थित अपने गांव जा रहा था। भुजैनिया मोड़ के पास सामने से आ रहा ट्रक कार से भिड़ गया। हादसे में कारसवार संविदाकर्मी और उसके पत्नी, बच्चे चोटिल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक संविदाकर्मी की मौत हो चुकी थी। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पत्नी और बच्चों को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दिलीप कुमार मिश्र (48) पुत्र रघुनाथ मूल रूप से गोंडा जनपद के इटिया बेलवा करमडीह गांव का रहने वाला था।

वर्तमान में वह इलाहाबाद के नैनी पीएसी कॉलोनी में पत्नी ऊषा (42), बेटे सुनील (12 ) और बेटी मुनमुन (7 ) के साथ रहता था। दिलीप नैनी में ही स्थित पारेरहाट विद्युत उपकेंद्र में छह साल से बतौर संविदाकर्मी तैनात था। किसी काम से बृहस्पतिवार रात वह पत्नी और बच्चों को लेकर कार से गोंडा स्थित अपने गांव जा रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे सभी कोहंड़ोर थाना क्षेत्र के भुजैनिया मोड़ के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन


तभी सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और उस पर सवार दिलीप, ऊषा, सुनील, मुनमुन गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक दिलीप की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से जख्मी ऊषा और सुनील, मुनमुन को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलने पर दिलीप का भाई दीपक भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed