फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Splitting fire Away stones , shovel , several injured

बंटवारे की आग चले ईंट-पत्थर, फावड़े, कई घायल

Mon, 16 Feb 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Splitting fire Away stones , shovel , several injured
 आबादी की जमीन के बंटवारे को लेकर सोमवार को कांधरपुर के राजापुर गांव में पट्टीदारों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और फावड़े चले। रिहायशी मकान व छप्पर को आग के हवाले कर दिया गया। बवाल में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में सिपाही मुस्तैद हैं।
विज्ञापन


कांधरपुर राजापुर निवासी राम नरेश वर्मा और राम सजीवन वर्मा के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार को राम सजीवन पक्ष के लोग मकान बनाने के लिए नींव की खोदाई करा रहे थे। इसे लेकर राम नरेश पक्ष के लोग विरोध करने लगे। इसे लेकर कहासुनी के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थरों के साथ ही जमकर लाठी-डंडे और फावड़ा भी चला। इस बीच राम सजीवन के कच्चे मकान में आग लग गई। शोर शराबा सुनकर दौड़े लोग आग बुझाने लगे।
विज्ञापन


तभी राम नरेश के छप्पर में भी आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। मारपीट व पथराव में राम सजीवन वर्मा (40), ऊषा वर्मा (38), सुनीता (25), प्रभु वर्मा (50), सचिन कुमार वर्मा (12) व दूसरे पक्ष से भी राम नरेश व अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर देख ऊषा को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राम सजीवन का आरोप है कि मकान में रखा एक लाख रुपये नकद और गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। मौके पर पहुंचे एसओ राजकिशोर ने बताया कि तनाव को देखते हुए सिपाहियों को तैनात कर दिया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक दोनों पक्ष की ओर से पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed