फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP visits women's village, women do encroachment

छात्रा के गांव पहुंचे एसपी, महिलाओं ने किया घेराव

Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नवागत एसपी गुरुवार को छात्रा की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के मामले की जांच करने उसके गांव पहुंचे। पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी के गांव में पहुंचते ही लोगों के मन में बैठा डर दूर हो गया। महिलाओं ने अपनी बात कहने के लिए एसपी का रास्ता रोक लिया। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर छात्रा की हत्या में जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के निर्दोष होने की बात कही। एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी और दोषियों को बख्शा भी नहीं जाएगा। इसके पूर्व उन्होंने थाने में अभिलेखों का निरीक्षण किया और टूटी बाउंड्रीवाल को बनवाने का निर्देश दिया। थाने से वह पीड़ित परिवार के घर गए। इसके बाद वहां से पैदल ही डेढ़ किमी चलकर घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन तैयार किया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के पत्तू का पुरवा गांव निवासी छात्रा की हत्या की जांच के लिए नवागत एसपी देवरंजन वर्मा थाने पहुंचे। पहले उन्होंने थाने के अभिलेख चेक किए। इसके बाद टूटी ब्राउंउीवाल देखकर उन्होंने जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वह पूरी फोर्स के साथ मृत छात्रा के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद घटनास्थल के बारे में जानकारी करने के बाद पैदल ही पूरी फोर्स और परिजनों के साथ काशीपुर के रैनिया तालाब स्थित नीम के पेड़ के पास पहुंचे। वहां उन्होंने क्राइम सीन बनाने के लिए पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। पेड़ से लटके शव की फोटो देखी। इसके बाद तालाब के बारे में भी जानकारी की। ग्रामीणों से पूछा कि यहां रात में किसी का आना-जाना है कि नहीं। इसके बाद वह अवधेश गुप्ता की आटा चक्की पर पहुंचे। चक्की पर छात्रा के दिखने और छत पर जाने वाले रास्ते को देखा। वहां से निकलने के बाद रास्ते में आरोपी अवधेश की पत्नी भारी संख्या में महिलाओं के साथ उनके रास्ते में बैठ गई। वह वहां पहुंचे तो उसने रोकर अपने पति के निर्दोष होने की बात कही। इस दौरान गांव के राजेश तिवारी व सुधाकर मिश्र ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर तीनों आरोपियों के निर्दोष होने की बात बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। एसपी ने ज्ञापन लेकर सभी को भरोसा दिलाया कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होगी। इसमें एक भी निर्दोष नहीं फंसेगा और दोषी को बख्शा भी नहीं जाएगा। वह करीब डेढ़ घंटे तक गांव में ही रहे और ग्रामीणों से बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed