फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder accused arrested

सपा नेता के हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले हुई सपा नेता की हत्या के दो आरोपियों को हत्या में प्रयोग की गई बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनका कहना है कि उन्होंने वीरेंद्र को इसलिए मारा क्‍योंकि वह उनकी हत्या कराना चाहता था।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के रोर आई का पुरवा गांव निवासी वीरेंद्र यादव की दो दिन पहले शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें उसके पिता ने पड़ोस के ही नौ लोगों को नामजद करते हुए हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी अमर बहादुर पुत्र राम मनोहर और राजू पुत्र राजपत को हत्या में प्रयोग की गई दो नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। अमर बहादुर के भाई अमरजीत के नाम से बंदूक का लाइसेंस है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि घटना के दिन वीरेंद्र उन्हें मारने के इरादे से घर पर बदमाशों को बुलाया था। अगर हम उसे नहीं मारते तो वह हमें मार देता। पुलिस देानेां से पूछताछ कर रही है। उधर बीरेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें उसके पेट में मिली गोली और गोली में लगे प्लास्टिक और छर्रों के बारे में भी जानकारी दी गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed