{"_id":"587289fb4f1c1b1729ba8550","slug":"sp-leader-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के बेटे की ठंड लगने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के बेटे की ठंड लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
ठंड की चपेट में आने से सपा नेता के बेटे की मौत हो गई। इलाहाबाद में उसका इलाज चल रहा था। वहीं दर्जन भर से अधिक लोग ठंड के चपेट में आने से बीमार हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह निवासी सपा नेता अमर पाल के बेटे राजकुमार यादव (28) को शुक्रवार की शाम ठंड लग गई। तबीयत बिगडने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद में इलाज के दोरान शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उधर ठंड लगने से कंधई थाना के चलाकपुर गांव निवासी समरीन (15) पुत्री इद्रीश, बरहूपुर पट्टी निवासी संगीता (50) पत्नी विष्णु, नगर कोतवाली के रामपुर कोला निवासी रमाशंकर (45), शुकुलपुर निवासी संतोष (35) पुत्र राजमणि, सिटी निवासी शकीना बानो (50) पत्नी समसाद, जेलरोड निवासी दशाराम (75), महुआर निवासी नाजियाबानो (20) पत्नी कल्लन, सरायबीरभद्र निवासी करमराज (50), रानीगंज थाना के भानपुर निवासी पूर्णामासी (58), लालगंज कोतवाली के अजगरा रानीगंज निवासी जिया (3) पुत्री साधू सिंह, रानीगंज दुर्गागंज निवासी नरेन्द्र कुमार (50) व सुलतानपुर जनपद के पिपरपुर निवासी हसीना बानो (30) पत्नी नामदार की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।