{"_id":"6aca9d9235c5cf33450d4496","slug":"blood-soaked-body-of-blood-collection-agent-found-on-boundary-wall-lucknow-news-c-13-lko1096-1959932-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाउंड्रीवॉल पर मिला ब्लड कलेक्शन एजेंट का खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाउंड्रीवॉल पर मिला ब्लड कलेक्शन एजेंट का खून से लथपथ शव
Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
बख्शी का तालाब। बन्नौर गांव की सड़क पर शुक्रवार रात ब्लड कलेक्शन एजेंट रितेश यादव (24) का खून से लथपथ शव एक प्लॉट की बाउंड्रीवॉल पर औंधे मुंह पड़ा मिला। उनकी स्कूटी प्लॉट के अंदर मिली। रितेश के भाई राहुल ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है।
बन्नौर गांव निवासी राहुल ने बताया कि रितेश बख्शी का तालाब तहसील के पास एक पैथोलॉजी में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे रितेश अपने चाचा कन्हैयालाल के साथ स्कूटी से किसी काम से निकले थे। चाचा आगे और रितेश पीछे चल रहे थे। रास्ते में चाचा कुछ खरीदारी करने लगे लेकिन रितेश वहां नहीं पहुंचे। संदेह होने पर चाचा पीछे लौटे तो गांव की सड़क किनारे प्लॉट की बाउंड्रीवॉल पर रितेश का शव पड़ा मिला।
बाउंड्रीवॉल पर खून के निशान नहीं मिलने पर उठाए सवाल
राहुल का कहना है कि बाउंड्रीवॉल करीब एक फीट ऊंची थी और उस पर खून के निशान नहीं थे। रितेश की घड़ी भी शव से करीब 15 फीट दूर पड़ी मिली। राहुल ने आशंका जताई कि उनके भाई की हत्या कर शव वहां रखा गया है। उनका तर्क है कि यदि किसी वाहन की टक्कर से रितेश बाउंड्रीवॉल पर गिरे होते तो दीवार भी क्षतिग्रस्त होती।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सड़क हादसे की आशंका सामने आई है। स्कूटी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला है। उसके पिछले हिस्से पर किसी भारी वाहन के सफेद पेंट के निशान भी मिले हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने अभी तक लिखित तहरीर नहीं दी है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। रितेश के परिवार में पिता राजेश, मां सुरेखा व दो भाई हैं।