फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of Village Head's grandson, who jumped into the Sai River, recovered

Lucknow News: सई नदी में कूदे ग्राम प्रधान के पाैत्र का शव मिला

Sun, 11 Oct 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Body of Village Head's grandson, who jumped into the Sai River, recovered
आश्रय की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बंथरा में सई नदी में कूदने वाले 22 वर्षीय आश्रय शुक्ला उर्फ कल्लू का शव शनिवार दोपहर बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक तलाश के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी में तारों की बाड़ के बीच फंसे शव को बाहर निकाला। आश्रय बंथरा के लतीफ नगर गांव की ग्राम प्रधान मालती शुक्ला के पौत्र थे। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से कमजोर थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कपिल गौतम के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आश्रय घर से लगभग 200 मीटर दूर लतीफ नगर से रहीम नगर पड़ियाना जाने वाली सड़क पर बने सई नदी के पुल पर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर एसडीआरएफ की तीन टीमों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार को करीब चार किलोमीटर तक खोजबीन के बावजूद आश्रय का पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण शाम करीब 6:30 बजे अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह सात बजे फिर तलाश शुरू की गई। काफी देर तक शव नहीं मिलने पर आश्रय के भाई तरुण शुक्ला ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और गोताखोरों की तलाश पर भी सवाल उठाए। इस दौरान एसीपी ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:15 बजे घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी में तारों की बाड़ के बीच आश्रय का शव फंसा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, फसलों को जानवरों से बचाने के लिए खेतों में तारों की बाड़ लगाई गई है। पिछले कुछ दिनों से सई नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी आसपास के खेतों तक फैल गया था। इसी बाड़ में शव फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed