{"_id":"6aca9de281f076b5bd084ede","slug":"three-smugglers-arrested-while-fleeing-upon-seeing-the-police-two-animals-rescued-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164645-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस देख भाग रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 2 पशु मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस देख भाग रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 2 पशु मुक्त कराए
विज्ञापन
खुटहन। बोलेरो से गोवध के लिए गोवंश ले जा रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे दो गोवंश बरामद किए गए। पुलिस ने बोलेरो, तीन मोबाइल फोन, रस्सी के दो टुकड़े और 810 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शेरपुर पथरा स्थित ईंट-भट्ठे के पास घेराबंदी कर बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैदासपट्टी गांव निवासी सोहनलाल यादव और साहबलाल यादव तथा आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के गंडी गांव निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुभम पर एक मामले, सोहनलाल यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में 7 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, साहबलाल यादव पर भी गोवध समेत 7 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।