फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A cart loaded with Khair wood was intercepted at midnight.

Una News: आधी रात को खैर की लकड़ी से लदी गाड़ी पकड़ी

Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A cart loaded with Khair wood was intercepted at midnight.
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत चौकीमन्यार क्षेत्र में वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

रामगढ़ रेंज के तलमेहड़ा ब्लॉक की चौकीमन्यार बीट में वन विभाग की टीम ने रात के समय गश्त के दौरान खैर की लकड़ी ले जा रही एक बोलेरो कैंपर गाड़ी को पकड़ा है। वाहन की तलाशी के दौरान खैर के आठ मोछे बरामद हुए।
इसके साथ ही लकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला बैटरी चालित साइलेंट कटर, नौ बैटरियां और पांच चेन साॅ भी मिले हैं। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार चालक सहित चार-पांच लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। विभाग ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौकीमन्यार बीट में तैनात वन रक्षक तरसेम चंद और वन मित्र शिवांग पठानिया रात के समय वन क्षेत्र की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खैर की लकड़ी से लदी गाड़ी को दबोचा। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद खैर के मोछे पंजोड़ा क्षेत्र की वन भूमि से काटे गए थे। विभाग के अनुसार, जब्त की गई लकड़ी का अनुमानित मूल्य करीब 43 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि वन भूमि से खैर के पेड़ कब काटे गए और लकड़ी को वाहन में भरकर कहां ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस के लिए वाहन की पहचान करना भी जांच का अहम हिस्सा है।
बरामद बोलेरो कैंपर पर पंजीकरण नंबर के स्थान पर एप्लाइड फॉर लिखा हुआ था। ऐसे में वाहन के मालिक और उसके इस्तेमाल से संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
जिला वन अधिकारी विकल्प यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम ने खैर के आठ मोछे बरामद कर जब्त कर लिए हैं। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस के सहयोग से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डीएसपी ऊना हेमराज ने बताया कि वन विभाग की सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बोलेरो कैंपर को भी कब्जे में लिया गया है।
वाहन पर एप्लाइड फॉर लिखा होने के कारण उसकी पहचान सहित मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस भागे लोगों का पता लगाने और खैर की अवैध कटाई तथा तस्करी में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed