फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP leader attempted self-immolation in the police line

सपा नेता ने पुलिस लाइन में की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 07 Feb 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP leader attempted self-immolation in the police line
पड़ोसी द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने से क्षुब्ध सपा नेता अमित सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में आत्मदाह की कोशिश की। इससे आईजी की बैठक में शामिल होने आए पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे दबोचकर कोतवाली की हवालात में डाल दिया। सपा नेता ने कहा प्रदेश के एक मंत्री के इशारे पर पुलिस उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। पुलिस विरोधियों से मिलकर उसकी और उसके परिवार के लोगों की हत्या भी करा सकती है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के सतैसा निवासी अमित सिंह लोहिया वाहिनी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। शुक्रवार को उनके खिलाफ नगर कोतवाली में पड़ोसी राजकुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


 इसके पूर्व मानधाता थाने में भी विरोधी पक्ष के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की जानकारी होने पर अमित सिंह शनिवार शाम पुलिस लाइन पहुंचे। उसने अपनी स्कार्पियो में रखी पेट्रोल से भरी एक लीटर की बोतल निकाली और शरीर पर छिड़कने लगा। उसकी मंशा भांप आईजी के आने का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। आग लगाने के पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके कपड़े फाड़ डाले और पिटाई भी की। शहर कोतवाल सपा नेता को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचे। लिखापढ़ी के बाद उसका मेडिकल कराया और कोतवाली के लॉकअप में डाल दिया। इसके चलते पुलिस लाइन से लेकर नगर कोतवाली तक गर्माहट दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता अमित सिंह ने बताया कि उसके व परिवार के लोगों पर फर्जी तरीके से पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। इस मामले को लेकर शनिवार को वह आईजी जोन बृजभूषण से मिलने इलाहाबाद गया था। प्रार्थना पत्र देकर पुलिसिया उत्पीड़न की शिकायत भी की थी लेकिन रास्ते में ही पता चला कि पुलिस उसके ऊपर कई और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। गैंगेस्टर भी लगा सकती है। इससे दुखी होकर वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed