फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   six other spotted in bank robber included jabba

बैंक डकैती में जब्बा समेत छह और चिह्नित

Sat, 13 Oct 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 13 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
six other spotted in bank robber included jabba
PNB Bank Robbery - फोटो : CCTV Footage

विज्ञापन
 अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज बाजार में माह पहले हुई बैंक डकैती के मामले में पुलिस ने भुलियापुर के जब्बा समेत आधा दर्जन और लोगों को चिह्नित किया है। इन पर पुलिस ने बैंक के डकैतों को पनाह देने का आरोप लगाया है। इन लोगों को शामिल करने के बाद अब कुल 14 आरोपी हो गए हैं। पुलिस ने अब तक तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट के 2.91 लाख रुपये बरामए किए हैं।  

जगेशरगंज बाजार स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 14 सितंबर को बदमाशों ने 6.21 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से लूट के 2.91 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बैंक डकैती के मामले में मुख्य आरोपी कंधई थाना के बहरुपुर निवासी तौफीक, कोहड़ौर निवासी अभिषेक सरोज, मदुरारानीगंज निवासी डब्बू उर्फ अंकित, बासूपुर निवासी सद्दाम, जोगियापुर निवासी नान्हू, गोंडा के राका उर्फ शमीम को चिह्नित किया था।
विज्ञापन


इनमें से अभिषेक और तौफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनके पास से 2.91 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। भुलियापुर निवासी तौफीदऔर केशवराय का पुरवा निवासी अतीक को भी लूट के मामले में पुलिस ने चिह्नित किया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को यह पता चला कि कंधई मधुपुर निवासी शकील, महुआर निवासी मोहम्मद हसन, भुलियापुर निवासी जब्बा उर्फ जावेद व मदुरारानीगंज निवासी आजाद, कटरा गोंडा निवासी फरीकुद्दीन व गिरिवर भी इस घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतू के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्बा ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बैंक डकैतों को पनाह दी थी। एसपी ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जब्बा और अतीक जनपद छोडक़र फरार हो गए हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed