{"_id":"58e531eb4f1c1b3c5e5b4ef0","slug":"shooter-arrested-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लाक प्रमुख शमी हत्याकांड के शूटर धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व ब्लाक प्रमुख शमी हत्याकांड के शूटर धराए
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
शार्प शूटर से बरामद कार
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊआइमा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी की हत्या करने वाले दो शूटरों को एसटीएफ और इलाहाबाद पुलिस ने मंगलवार रात उनके घर से दबोच लिया। एसटीएफ और इलाहाबाद पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी शूटर हैं। हाल ही में हुई महेंद्र पासी की हत्या में भी ये शामिल थे। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के घर से पुलिस को कई असलहे और बम भी बरामद हुए हैं।
इलाहाबाद के मऊआइमा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सूत्रों की मानें तो मंगलवार की रात इलाहाबाद एसटीएफ और पुलिस नगर कोतवाली के भिलमपुर गांव पहुंची। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एसटीएफ के एक सिपाही ने अपना नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पकड़े गए युवक शमी हत्याकांड के शूटर हैं। बुधवार को उनकी निशानदेही पर उनके घर के बगल गड्ढे में छुपाए गए असलहे और कई बम बरामद किए गए। दोनों महेन्द्र पासी और शमी हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे मिले क्लू के आधार पर उनके साथियों की तलाश की जा रही है।