फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sex racket roots are wery deep in belha

बेल्हा में बहुत गहरी हैं सेक्स रैकेट की जड़ें

Fri, 28 Sep 2018 12:36 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Fri, 28 Sep 2018 12:36 AM IST
प्रतापगढ़। बेल्हा में सेक्स रैकेट की जड़े बहुत गहरी हैं। यहां लखनऊ, कानपुर व इलाहाबाद से लड़कियां बुलाई जाती हैं। हर बार ऐसे मामले सामने आने के बाद सच्चाई पुलिस को पता नहीं चलता है, लेकिन छानबीन के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। कुछ ठिकानों की जानकारी के बाद भी पुलिस या अफसर कोई कदम नहीं उठाते।


भले ही शहर की आबादी चंद किमी के दायरे में सिमटी हुई है लेकिन यहां देह व्यापार का खेल गली-मोहल्ले में चलता है। देह व्यापार में संलिप्त लोग पकड़े भी जा चुके हैं। शहर के दूसरे होटलों में भी देह व्यापार का संचालन उजागर हो चुका है। पकड़े गए लोग जेल भी जा चुके हैं। गत दिनों रूपापुर में पकड़ी गई सेक्स वर्कर ने पूछताछ में पुलिस को अहम राज बताया था। सूत्रों की मानें तो उसने चिलबिला, टक्करगंज, बलीपुर, पल्टन बाजार, रेलवे कालोनी, करनपुर समेत कई ठिकानों के बारे में जानकारी दी थी।


पुलिस केवल पूछताछ तक ही सिमटी रही। सदर बाजार स्थित अवध होटल में पकड़ी गई एक सेक्स वर्कर लखनऊ की रहने वाली है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसे बुलाया जाता है। वह शहर के कुछ मोहल्लों में भी किराए के मकान में डिमांड के बाद आती रही है। देह व्यापार के इस खेल में सफेदपोश लोगों का भी संरक्षण मिला रहता है। रूपापुर में पकड़ी गईं लड़कियों के पास मिली डायरी में कई सफेदपोश के नाम मिले थे। आश्चर्य की बात यह है कि छोटे से शहर में लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद से भी देह व्यापार के लिए लड़कियां बुलाई जाती हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed