{"_id":"5a75fc764f1c1b92268b813c","slug":"sex-racket-operative-couple-sent-to-jail-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट संचालक दंपति को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट संचालक दंपति को पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सेक्स रैकेट संचालन के आरोप में दंपति को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिनेहरा निवासी सुशील तिवारी पर आरोप था कि उन्होंने शहर की रहने वाली एक युवती को इलाहाबाद में नौकरानी बनाकर रखा था। कुछ दिनों बाद सेक्स रैकट का संचालन करने लगे। नौकरानी का काम करने वाली युवती से भी गंदा काम कराने लगे। वर्ष 2014 में उनके चंगुल से बचकर युवती भाग निकली।
मानवाधिकार आयोग के आदेश पर दिल्ली के गोविंदपुर थाना में पुलिस ने सुशील तिवारी व उसकी पत्नी सरोजा देवी, दिनेश तांत्रिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रकरण की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी गई थी। बाद में क्राइम ब्रांच मामले की तफ्तीश करने लगी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने प्रतापगढ़ पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की बाबत पूछ लिया। क्राइम ब्रांच इंवेस्टीगेशन प्रभारी हरिपाल सिंह ने शुक्रवार को सुशील तिवारी व उसकी पत्नी सरोजा को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को दोनों को जेल भेजा गया। एक साल की मासूम बेटी के साथ दोनों जेल भेजे गए।