फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now cbcid will investigate satya murder case

सत्या हत्याकांड की जांच करेगी सीबीसीआईडी

Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
now cbcid will investigate satya murder case
जांच - फोटो : demopic
सत्यजीत शर्मा उर्फ सत्या के हत्या की गुत्थी सीबीसीआईडी सुलझाएगी। इसके लिए शासन के सचिव मणि प्रसाद ने पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजते हुए सीबीसीआईडी को अभिलेख सौंपने को कहा है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के विवेक नगर में रहने वाले सत्यजीत शर्मा उर्फ सत्या की 22 जुलाई 2014 की घर में सोते समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सत्या के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व नगर कोतवाल बलिराम मिश्र व स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला ने घटना का खुलासा करते हुए अंकित खंडेलवाल, दिनेश सिंह दिन्नू, विनोद दुबे समेत अन्य लोगों को हत्या व साजिश करने का आरोपी बनाया था। इस मामले में पुलिस ने अंकित और दिनेश को जेल भेज दिया। इस प्रकरण की सीबीसीआईडी से जांच कराने के लिए शासन स्तर पर लिखापढ़ी की गई। जिसके चलते शासन के साचिव मणि प्रसाद मिश्र ने घटना की सीबीसीआईडी से जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed