फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   raised smoldering Guisrnath

दो घंटे तक मची रही चीखपुकार

Wed, 17 Jun 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 17 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
raised smoldering Guisrnath
कोटेदार की मौत से गुस्साए लोगों के हमले से गांव के शंकरदास व शिवदास का परिवार घर के अंदर घंटों कैद रहा। उपद्रवियों ने दोनों के घरों में आग लगा दी। इधर ग्रामीण भी घरों पर लगातार पत्थर व ईंटें उछाल रहे थे। आगजनी तथा पत्थरबाजी से दोनों परिवारों के सदस्यों तथा महिलाओं व बच्चों की जान करीब दो घंटे तक सांसत में फंसी रही। घर की ऊपरी मंजिल पर कैद परिवार के सदस्य बचाव के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन मदद करने वाला कोई नहीं था। आसपास के घरों के लोग दुबक गए।
विज्ञापन


बवालियों ने इस तरह से दोनों मकानों को घेर लिया था कि खाकी भी अपने को बेबस पा रही थी। प्रधान और उसके घरवाले अपनी जान आफत में पड़ी देखकर अफसरों से लगातार मदद की गुहार लगाते रहे। आगजनी में दोनों घरों के कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। जब पुलिस ने स्थिति नियंत्रिण से बाहर होते देखी तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के कई रांउड लगातार फायर करने के बाद बवाल कर रहे लोग ग्रामीण पीछे हटे। तब कहीं जाकर आननफानन में अफसरों ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से परिवार के सदस्यों घर से बाहर निकाला। धू-धू कर जल रहे मकान से बाहर आने के बाद भी प्रधान के घरवाले घंटो दहशत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed