{"_id":"ee54b3bdca0e8a24350c7dbe503b4516","slug":"raid-on-illegal-scool-in-pratapgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्कूलों की जांच को पहुंचा सचल दल, हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध स्कूलों की जांच को पहुंचा सचल दल, हड़कंप
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज इलाके के सगरासुंदरपुर में सोमवार को अवैध स्कूलों की जांच करने पहुंचे सचल दल को देख स्कूल संचालक विद्यालय बंद कर भाग निकले। डीएम अमृत त्रिपाठी ने डीआईओएस को अवैध स्कूलों की जांच करने का निर्देश दिया था। अवैध स्कूलों की जांच के लिए डीआईओएस ने जीजीआईसी बरदहा के प्रधानाचार्य विन्ध्यांचल सिंह के नेतृत्व में सचल दल का गठन किया है।
सोमवार को सगरासुंदरपुर में जांच को पहुंचे सचल दल को देख स्कूल बंद कर संचालक भाग निकले। सबसे पहले सचल दल सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय पहुंचा। पहले से जानकारी होने पर वहां से शिक्षक व बच्चे गायब मिले। उसके बाद टीम निरीक्षण के लिए रेड रोज स्कूल पहुंची। वहां भी स्कूल में ताला लटकता मिला। क्षेत्र में टीम आने की जानकारी पर हड़कंप मचा रहा। सभी संचालक विद्यालय बंदकर सचल दल के वापस जाने का पता लगाते रहे। डीआईओएस एसके ओझा ने बताया कि अवैध स्कूल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।