फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   public on road for road

बदहाल सड़क के विरोध में सड़क पर उतरे नागरिक

Tue, 10 Apr 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
 बरसात में कीचड़ से बदहाल हो चुकी नया माल गोदाम रोड के विरोध में आक्रोशित नागरिक सड़क पर उतरे। सड़क पर जाम लगाते हुए लोगों ने सदर विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोनिवि के एई व जेई से तीखी तकरार हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सिटी के समझाने पर नागरिक जिलाधिकारी से बातचीत करने की बात मानते हुए जाम समाप्त किया। लोगों का आक्रोश देख पुलिस प्रशासन भी बैकफुट पर रहा।
विज्ञापन


नगर पालिका के पश्चिमी सहोदरपुर वार्ड में नया माल गोदाम रोड आता है। शहर की सड़क लोक निर्माण विभाग की है। शनिवार की रात हुई बरसात से इस सड़क को कीचड़ से सराबोर कर दिया। इस दौरान सुर्खी साइडिंग से ट्रकों पर जिप्शन लादकर गुजर रहे थे। जिससे लोगों की दुकान व मकानों पर कीचड़ पहुंच जाता था। हर ओर कीचड़ फैला हुआ था। यहां तक कि लोगों का पैदल तक चलना दुश्वार था। इससे आक्रोशित नागरिक सोमवार को सड़क पर उतर पड़े। लोगों ने सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर रखने के साथ ही बांस रखकर जाम लगा दिया। जिससे खाली व लोड ट्रक जाम में फंस गए। सुबह होने के कारण स्कूली वाहन भी फंसे, लेकिन उन्हें जाम से निकलवा दिया गया। जाम की खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ सिटी रमेश चंद्र पहुंचे। जहां नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कुछ ही देर में एसडीएम सदर सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। लोग डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थेे। एसडीएम ने सभी को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में जिलाधिकारी से बातचीत करेंगे। इसके लिए तीन-चार लोग उनके साथ चले। ताकि समस्या का निस्तारण कराया जा सके। इसी बीच लोनिवि के एई व जेई पहुंचे। जिनसे लोगों की तीखी तकरार हुई। बाद में कीचड़ से सराबोर सड़क पर गिट्टी गिराने का एई लोनिवि ने आश्वासन दिया। करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। इस मौके पर सभासद धर्मशील शुक्ला, पूर्व प्रधान मकबूल हसन, डा. अनुराग मिश्र, राकेश पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed