फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Protest in mdpg college

एमडीपीजी कॉलेज में छात्र को पीटा, हंगामा

Tue, 25 Nov 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाहरी युवकों के जरिये एमडीपीजी कॉलेज में छात्र की पिटाई के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। लामबंद छात्रों को देख बाहरी युवक मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित छात्र व छात्राएं परिसर में एकजुट हो नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


खबर कॉलेज प्रशासन को मिली तो वहां पहुंचे प्रभारी प्राचार्य/चीफ-प्रॉक्टर डॉ. ईशनारायण उपाध्याय व शिक्षक डॉ. पीयूषकांत शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। भंगवाचुंगी चौकी के इंचार्ज सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत कॉलेज प्राचार्य व पुलिस से की है।
विज्ञापन



कॉलेज में इन दिनों छात्राओं का प्रवेश फार्म भरवाया जा रहा है। इसलिए काउंटर पर छात्राओं की काफी भीड़ थी। पास में ही विद्यार्थियों को बैठने के लिए पार्क बनाया गया है। पार्क में तमाम छात्र व छात्राएं बैठे थे। इसी बीच पार्क में मौजूद कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष का छात्र फहीम उर्फ फजल को करीब आधा दर्जन बाहरी युवक वहां पहुंचते ही पीटने लगे। साथी को पिटते देख पार्क में मौजूद अन्य छात्र दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिर भी बाहरी युवक कॉलेज परिसर में अपनी हिमाकत से बाज नहीं आए। वेे बराबर छात्रों पर दबाव बनाए हुए थे। खबर मिलते ही मौके पर प्रभारी प्राचार्य/चीफ-प्रॉक्टर शिक्षक संग मौके पर पहुंचे। उधर साथी की पिटाई से नाराज दर्जनों छात्र व छात्राएं परिसर में नारेबाजी कर हंगामा करने लगीं।

माहौल बिगड़ते देख प्रभारी प्राचार्य ने फोन से सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही भंगवाचुंगी चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर उग्र छात्र शांत तो हो गए पर कालेज में आक्रोश की चिंगारी धधकती रही। काफी देर बाद छात्र कॉलेज परिसर से एक-एक कर बाहर निकले। भुक्तभोगी छात्र ने प्रभारी प्राचार्य सहित पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें उसने करीब आधा दर्जन बाहरी युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।


 देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि उन्हें कुछ छात्रों ने बताया कि उस छात्र की उन युवकों से पुरानी अदावत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed