फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The youth going to the procession fell into the canal, the suspended soldiers dipped

प्रतापगढ़: बारात जा रहे युवकों की बाइक नहर में गिरी, निलंबित सैनिक डूबा 

Fri, 22 Feb 2019 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: The youth going to the procession fell into the canal, the suspended soldiers dipped
निलंबित सैनिक डूबा - फोटो : प्रतापगढ़
 बारात जा रहे युवकों की बाइक नहर में जा गिरी। इस दौरान बाइक चला रहा निलंबित सैनिक डूब गया। पीछे बैठा उसका साथी रेलिंग पकडने के कारण बच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुरुवार को पूरे दिन गोताखोरों के माध्यम से खोज हुई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार निवासी सानू धुरिया पुत्र शिव प्रसाद की शादी बुधवार को थी। उसकी शादी में शामिल होने के लिए उसका साथी मानिकपुर निवासी रूबल यादव (22) व जौनपुर के महराजगंज केवटली गांव निवासी राहुल विंद (25) पुत्र लालजी बिंद आए थे। सानू के साथ दोनों पूना में रहकर काम करते थे।
विज्ञापन


राहुल विंद पहले सेना में था, लेकिन किसी कारण उसे निलंबित कर दिया गया था। इसका केस भी चल रहा है। बुधवार को सानू की शादी में शामिल होने के लिए दोनों आए थे। बारात में जाने वाली बस करीब साढ़े 10 बजे आई। इसके चलते बस भेजने के बाद दोनेां बाइक से हथिगवां के रामापुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में लोदीपुर के पास पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई और टूटी रेलिंग से होते हुए नहर में जा गिरी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा रूबल यादव कूद गया और रेलिंग पकडक़र लटक गया। उधर राहुल बाइक सहित नहर में गिर गया। वह नहर में डूब गया। रूबल ने किसी ने तरह बाहर निकलकर अन्य लोगों सहित पुलिस को इसकी सूचना दी।


देर रात पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी राहुल और उसकी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद सुबह गोताखोरों केा बुलाया गया और लोदीपुर से लेकर शकरदहा तक जाल डालकर खेाज होती रही। बावजूद इसके देर शाम तक उसका पता नहीं चला। पुलिस ने उसके गायब होने की सूचना परिजनों को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed