फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh: Daboo's operatives were beaten in Habbu's jail

प्रतापगढ़ : डब्बू के गुर्गों ने हब्बू की जेल में की थी जमकर पिटाई

Tue, 22 Jan 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh: Daboo's operatives were beaten in Habbu's jail
Jail
जिला कारागार से शातिर अपराधी हब्बू सरोज को यूं हीं नहीं नैनी जेल भेजा गया। डब्बू सिंह के गुर्गों ने जेल में ही हब्बू सरोज की जमकर पिटाई की थी। सद्दाम के जेल पहुंचने पर टकराव के आसार बन गए थे। जेल में निरुद्ध सद्दाम व डब्बू गिरोह के बीच तनातनी चल रही है। जल्द ही ऐसे बंदियों पर गैरजनपद की जेल भेजने की संभावना है।
विज्ञापन


जिला कारागार में शातिर बदमाश डब्बू सिंह के गुर्गें बंद हैं। डब्बू को कौशांबी जेल भेजा गया है। शातिर बदमाश हब्बू सरोज कोर्ट में सरेंडर कर जेल पहुंच गया। कई दिनों तक पुलिस रिमांड से वापस जेल लौटा। जेल सूत्रों की मानें तो बैरक से बाहर निकलने के दौरान हब्बू सरोज को डब्बू गिरोह के गुर्गों ने पीट दिया था। इसके पीछे का कारण यह बताया जा रहा था कि फरारी के दौरान हब्बू लगातार डब्बू से दो दो हाथ करने के लिए ऐलान कर रहा था। इस मारपीट से जेल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। जेल में बंदियों के बीच खून खराबे के आसार को देखते हुए जेल प्रशासन अलर्ट हो गया।
विज्ञापन


इस बीच हब्बू का साथी सद्दाम भी कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जेल पहुंच गया। उसे भी मामले की जानकारी हुई। बदला लेने के लिए सभी मौके की तलाश में थे। इस बात की भनक लगने पर जेल प्रशासन ने हब्बू सरोज को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। अब सद्दाम और डब्बू के गुर्गों के बीच तनातनी चल रही है। प्रभारी जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि जेल मैनुअल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। बवाली बंदियों की नकेल कसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल पर है पुलिस की नजर
जिला कारागार की हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। शातिर बंदियों से मुलाकात करने वाले लोगों की हर दिन छानबीन हो रही है। इतना ही नहीं जेल प्रशासन भी सीसीटीवी फुटेज बराबर खंगाल रहा है ताकि अप्रिय वारदात से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed