फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 10 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime news
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर
विज्ञापन
से एक युवक की मौत हो गई। रात भर उसका शव सड़क किनारे नाले में पड़ा रहा। बुधवार की सुबह शव देखने पर नागरिकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


नगर कोतवाली के श्रीकांतपुर भुपियामऊ निवासी राजेंद्र कुमार पटेल (35) पुत्र रामभरोस पटेल मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। मंगलवार को मजदूरी करने के लिए शहर आया था। रात में वह अपने घर पैदल ही जा रहा था। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर पितई का पुरवा जोगापुर के करीब देर रात अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह नाले में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह बेहोश हो गया था। इसलिए कोई हलचल भी नहीं हुई। इससे उसकी मौत हो गई।

बुधवार की सुबह लोगों ने नाले में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भंगवा,चुंगी पुलिस ने लोगों की मदद से नाले से शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान की कोशिश की जाने लगी। तभी पता चला कि राजेंद्र कुमार पटेल घर नहीं पहुंचा है। उसके परिवार के लोग परेशान हैं। परिजन भी उसे पहचानने के लिए मौके पर पहुंचे। शव देखते ही लोग रोने बिलखने लगे। इस मामले में प्रधान आलोक कुमार सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
करंट लगने से युवक गंभीर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कौशांबी जनपद के सिराथू निवासी मनोज (22) पुत्र रामभरोसे को मंगलवार की शाम करंट लग गया। साथियों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed