फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

पांच महिलाओं से छह युवकों ने की छेड़खानी

Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बीरापुर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम शौच गई महिलाओं से दो बाइक पर सवार करीब छह युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। भीड़ बढ़ती देखकर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बाइक को थाने उठा ले गई।
विज्ञापन



फतनपुर थाना के एक गांव की पांच महिलाएं गुरुवार शाम शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। वहां पहले से मौजूद दो बाइक पर सवार आधा दर्जन युवक महिलाओं के पास पहुंच गए। उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाएं शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने पहले उनकी पिटाई कर दी। शोर पर गांव के दो युवक पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शुक्रवार सुबह पीड़ित महिलाओं को बुलाकर उनसे तहरीर ली। बताते हैं कि पुलिस महिलाओं के परिजनों का शांतिभंग में ही चालान करने जा रही थी। इसकी भनक विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को लग गई। वह थाने का घेराव करने जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed