{"_id":"6ae8adf00bc76d6cf201b295","slug":"dgfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4899463-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट देकर लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, दो के लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट देकर लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, दो के लगी गोली
विज्ञापन
- सुनसान रास्ते पर ले जाकर तमंचे के बल पर करते थे लूटपाट, विकास पर 22 और राजेश पर 18 मुकदमे दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राहगीरों को लिफ्ट देकर हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के बदमाशों के साथ कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की मुठभेड़ हो गई। रविवार देर रात सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास उर्फ कालू, राजेश उर्फ ढेडा, शंकर शर्मा और कपिल कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू, लूट से संबंधित दो बाइक और एक ब्रेसलेट बरामद किया है।
घिरा
देखकर पुलिस पर की फायरिंग : डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि एक और दो नवंबर की रात सेक्टर-63 पुलिस सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक मोड़कर बहलोलपुर अंडरपास की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो सर्विस रोड पर खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मीठापुर दिल्ली निवासी विकास और बसई निवासी राजेश के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने कांबिंग कर सुत्याना निवासी शंकर और बसई निवासी कपिल को भी पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किराये की गाड़ी लेकर रात में यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने अपने वाहन में बैठाते थे। इसके बाद सुनसान रास्ते पर ले जाकर तमंचे के बल पर मारपीट करते और नकदी, आभूषण समेत कीमती सामान लूट लेते थे। पुलिस के मुताबिक, विकास पर लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 22 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राजेश पर लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं। शंकर पर चोरी और आर्म्स एक्ट के 10 मामले दर्ज हैं। कपिल के खिलाफ भी दिल्ली और नोएडा में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य वारदातों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।