{"_id":"6ae8ae88b36b0eeb620d7620","slug":"wife-struck-multiple-times-on-the-head-with-a-hammer-in-critical-condition-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161862-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पत्नी पर हथौड़े से सिर पर किए कई वार, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पत्नी पर हथौड़े से सिर पर किए कई वार, गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। रविवार को हुए विवाद के दौरान आरोपी पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई बार वार किए। महिला के गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी ने ही पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मकान मालिक और उसके भाई ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संजय (30) शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और राजमिस्त्री है। करीब आठ वर्ष पहले उसकी शादी संगीता (28) से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। संगीता वजीरपुर की एक बर्तन फैक्टरी में काम करती है। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर संजय ने हथौड़ा उठाकर संगीता के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही घायल होकर गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है।