फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime

प्रतापगढ़ में महिलाओं ने किया पथराव, भागी पुलिस

Sun, 26 Jul 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime
कुंभीआइमा गांव में रविवार को प्रतिबंधित पशु के मांस की बिक्री की सूचना पर विक्रेता के घर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। लोगों के चाकू-छुरे लेकर दौड़ाने और महिलाओं के पथराव करने पर पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में कई थानों की पुलिस दोबारा गांव पहुंची। तब तक हमलावर भाग चुके थे। मौके से तीन चाकू, एक कुल्हाड़ी, तराजू-बाट के साथ मांस व खाल बरामद हुई। मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीएम व एएसपी पश्चिमी ने भी हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह किसी ने सीओ लालगंज सीताराम को उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा गांव में रिजवान पुत्र रफीक के घर से प्रतिबंधित पशु का मांस बेचे जाने की सूचना दी। इस पर सीओ ने उदयपुर एसओ संतोष दुबे को जांच के लिए गांव भेजा। एसओ संतोष दुबे फोर्स के साथ रिजवान के घर में दाखिल हुए तो पाया कि वहां प्रतिबंधित पशु के मांस की बिक्री हो रही थी। पुलिस ने एक शख्स को दबोच लिया। इस बीच वहां मौजूद अन्य लोगों ने धारदार हथियार से पुलिस पर हमला बोल दिया। हमला होने पर पुलिसकर्मी रिजवान के घर से बाहर भाग निकले। उदयपुर एसओ ने फोन कर अधिकारियों से और फोर्स की मांग की। इतने में रिजवान के घर और आसपास की महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। बवाल बढ़ते देख पुलिस पकड़े गए शख्स को जीप में बैठाकर गांव से भाग खड़ी हुई। पुलिस के भागने पर मांस बेच रहे लोग भी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


एसओ संतोष दुबे ने थाने पहुंचकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सीताराम आनन-फानन में लालगंज, सांगीपुर व संग्रामगढ़ थानों की फोर्स के साथ उदयपुर थाने पहुंचे। पर्याप्त पुलिस बल के साथ दोबारा कुंभीआइमा गांव में रिजवान के घर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी तो नहीं मिले मगर पुलिस ने मौके से तीन चाकू, एक कुल्हाड़ी, तराजू-बाट के साथ पांच किलो मांस व खाल बरामद कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम पुनीत शुक्ला व एएसपी पश्चिमी दिनेश प्रताप सिंह भी कुंभीआइमा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। रिजवान के घर से पुलिस के हत्थे चढ़े पीथीपुर निवासी मो. अब्बास ने बताया कि वह मांस खरीदने आया था, जबकि पुलिस उसे घटना का आरोपी बता रही है। मामले में उदयपुर एसओ संतोष दुबे ने कुंभीआइमा के रिजवान, इम्तियाज, बब्बू, आजम, फरजाना, रुखसाना व पीथीपुर निवासी मो. अब्बास के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, बलवा, पशु क्रूरता अधिनियम, जानलेवा धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed