फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ruckus at power sub station

विद्युत उपकेंद्र पर बवाल

Fri, 21 Jul 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 21 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की रात विद्युत कटौती को लेकर दहिलामऊ उपकेंद्र पर कुछ लोगों ने जमकर बवाल काटा। एसएसओ को पीटने के साथ ही उपकेंद्र मेें तोड़फोड़ कर दी। जिससे भयभीत कर्मचारी जान बचाकर भागे। एसएसओ का सीयूजी मोबाइल छीनकर हमलावर भाग निकले। इससे काफी देर तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


अंबेडकर चौराहे पर स्थित दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र से रात पौने दस बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। भुपियामऊ से कटौती के कारण पूरे शहर की बिजली गुल हो गई थी। रात लगभग 11.15 बजे दहिलामऊ मदर अस्पताल के पीछे का रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा। इसमें से कई लोग बाहर रुक गए। दो लोग भीतर घुसे, वे बिजली कटौती की जानकारी करने लगे। विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ राकेश पाल ने बताया कि कटौती भुपियामऊ से हुई है। अभी वहां के स्टाफ से कटौती के बारे में सही कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। बातचीत के दौरान ही अचानक युवक एसएसओ को पीटने लगा। शोर शराबा सुनकर प्रमोद कुमार पहुंच गया। उसे भी हमलावरों ने पीट दिया। कटौती के विरोध में हमलावर  कार्यालय के अभिलेख फाड़ने और तोड़फाड़ करने लगे। जिसके चलते कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। बवाल मचाने के बाद हमलावर भाग निकले। इस बात की भनक तक सिविल लाइन चौकी पुलिस को नहीं लग सकी। हमलावरों के जाने के बाद बिजली कर्मचारियों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन करती रही लेकिन वे नहीं मिले। इस बाबत राकेश पाल ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed