फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poling both away from eigth km

मतदान केंद्र आठ किलोमीटर दूर, बहिष्कार की दी चेतावनी

Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मतदान केंद्र आठ किलोमीटर दूर बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार करने का फैसला किया है। मतदान केंद्र बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी व निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर ग्रामीणों ने कहा है कि मतदान केंद्र नजदीक नहीं बनाया गया तो कदापि वोट नहीं डालेंगे।

कुंडा तहसील का दखवापुर गांव बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। अभी तक यहां के मतदाताओं को वोट देने के लिए एक किलोमीटर दूर काशीपुर बूथ पर जाना पड़ता है। आगामी चुनाव में प्रशासन ने इस गांव का मतदान केंद्र काशीपुर से हटाकर आठ किलोमीटर दूर रायगढ़ कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसे बदलने के लिए कई बार अधिकारियों शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों को यह पता चल गया कि तहसील प्रशासन मतदान केंद्र परिवर्तित नहीं करेगा तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को प्रधान विद्या देवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने बैनर व पोस्टर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया कि मतदान केंद्र रायगढ़ से बदलकर काशीपुर नहीं किया जाता तो गांव के सभी लोग मतदान के दिन वोट का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। कहा कि दखवापुर में करीब एक हजार मतदाता हैं और रायगढ़ में सिर्फ 200 वोटर हैं। ऐसे में नियम कानून को ताक पर रखकर आठ किलोमीटर दूर बूथ बना दिया गया। इतनी दूर मतदान केंद्र बनाए जाने से सैकड़ों लोग वोट नहीं डाल सकेंगे। जिलाधिकारी, प्रेक्षक व निवार्चन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि मतदान केंद्र नहंी बदला गया तो वोट का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रामगरीब, जय सिंह पटेल, उदयराज, कृष्णकुमार, दीपक, रामबाबू, अमरेश, छेदीलाल, चंद्रभान, हरिश्चंद्र, बाबूलाल पटेल, संजय पटेल, रंजीत पटेल, तीरथ पाल, राजेंद्र सरोज, तेजभान पटेल, तूफान पटेल, रामसुख पटेल, मंजू देवी, राजकली, विमला आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed