फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR on three peoople in murder case

रायबरेली के युवक की हत्या में महिला समेत तीन पर केस

Thu, 24 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
लड़की बेचने को लेकर रुपये के लेनदेन को लेकर रायबरेली के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बराछा जंगल से बरामद नरकंकाल को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। वहां से मृतक रईस की लोअर और एक पैर की चप्पल मिली है। महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि मामला खुलने के बाद लड़की घर छोड़कर फरार हो गई है।
विज्ञापन


बतादें कि जनपद रायबरेली के फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के पूरे खटहा निगोहा निवासी मोहम्मद रईस (36) पुत्र शरीफ को 11 अगस्त के दिन गांव की नूरजहां पत्नी ताज मोहम्मद अपने साथ प्रतापगढ़ लाई थी। रईस के पिता शरीफ की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर रात नूरजहां , लाल मोहम्मद निवासी पूरे खटहा व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या कर लाश छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हत्या की आरोपी महिला नूरजहां ने बताया था कि मृतक रईस उसके कहने पर एक लड़की स्टेशन रोड पर शादी करने के लिए बेंचा था। सौदा 30 हजार में तय हुआ था। 26 हजार रुपये मिले थे और 4 हजार बाकी था। जिसे लेकर विवाद की नौबत आ गई थी। बहाने से नूरजहां रईस को प्रतापगढ़ ले आई और उसकी बराछा के जंगल में हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में नरकंकाल लेकर परिवार के लोग अपने घर चले गए। मौके से मिले एक पैर के चप्पल और लोअर से परिवार के लोगों ने उसकी पहचान की थी। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि शादी के लिए लड़कियों को रईस के माध्यम से वह उपलब्ध कराती थी। इसके बदले उन दोनों को कुछ बख्शीश मिल जाया करता था। मृतक रईस के परिजनों का आरोप है कि नूरजहां लड़कियों को बेचने का काम करती है। रईस केवल भैंस का कारोबार करता था। उसके ऊपर लड़कियों के सौदेबाजी करने की आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed