{"_id":"5a2c2d064f1c1bc5758b808c","slug":"police-says-a-gngg-is-wondering-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचके रहिए, घूम रहा है बच्चा गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बचके रहिए, घूम रहा है बच्चा गैंग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कहीं भी निकलते समय थोड़ा सावधान रहिए। पलक झपकते ही आपकी जेब कट सकती है। कुछ शातिर बच्चों से जेब काटने का धंधा करा रहे हैं। उन्हें बकायदा इसके लिए तैयार किया गया है। शनिवार को चिलबिला स्टेशन पर एक यात्री की जेब काट रहे झारखंड के बच्चे को लोगों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद उसके दो साथी और मिल गए। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनसे यह काम करवाया जाता है। इस पर पुलिस ने शातिर की तलाश में छापामारी की, लेकिन वह भाग निकला। तीनों बच्चों को बाल गृह भेज दिया गया।
चिलबिला स्टेशन पर शुक्रवार की शाम ट्रेन के इंतजार में खड़े पंकज निवासी चिलबिला की एक नौ वर्षीय बालक जेब काटने लगा। तभी पीछे खड़े युवक ने बालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके दो साथी और बाजार में घूम रहे हैं। पुलिस ने उन दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि झारखंड के साहिबगंज जिले का रहने वाला शंकर उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर 10 दिन पूर्व यहां लाया था। चिलबिला में किराए का कमरा लेकर वह सभी को अपने साथ रखता था। दुकान से लोगों का कीमती सामान, मोबाइल उड़ाने के अलावा जेब काटने का तरीका बताता था। शंकर की खोज में पुलिस लगी रही, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके चलते शनिवार को तीनों बच्चों को बाल गृह भेज दिया गया। उनके परिजनों को भी उनके मिलने की जानकारी दे दी गई।
प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्हें लाने वाले शातिर की तलाश की जा रही है। झारखंड के रहने वाले शातिर शंकर ने बच्चों को गलत काम में लगाया था। हालांकि पकड़े गए तीनों बालक हैं। इसलिए उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।