फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police lodge fir on 200 person

जिपं सदस्य समेत 200 लोगों पर एफआईआर

Tue, 13 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 13 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
police lodge fir on 200 person
up police - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह का शव रखकर हाईवे पर जाम लगाने वालों पर पुलिस का डंडा चला है। पुलिस ने एमएलसी प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह उर्फ लालसाहब, अपना दल नेता राकेश सोमवंशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सदर शांति सिंह और ठेकेदार अंजनी सिंह सहित 32 को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अंतू इलाके के गड़वारा मोड़ पर सोमवार को पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह का शव रखकर जाम लगाकर पांच घंटे तक हाईवे ठप करने वाले दो सौ लोगों के खिलाफ अंतू पुलिस ने मुकदमा लिखा है। इसमें जिला पंचायत सदस्य लाल साहब सिंह, अपना दल नेता राकेश सोमवंशी, सदर ब्लाक की पूर्व प्रमुख शांति सिंह, ठेकेदार अंजनी सिंह, जिला पंचायत सदस्य मो. आरिफ, विनोद तिवारी, दिनेश सिंह सहित 32 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 178 लोग अज्ञात हैं।
विज्ञापन


एसओ संजय शर्मा ने बताया कि पांच घंटे हाईवे ठप होेने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed