{"_id":"57ffd0374f1c1b8e1528fe03","slug":"police-found-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क व युवक का शव मिला, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लर्क व युवक का शव मिला, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाते समय शिक्षाकर्मी समेत दो युवक चमरौधा नदी में डूब गए थे। इलाहाबाद से आई जलपुलिस के साथ ही ग्रामीण भी गुरुवार को नदी में शवों की तलाश करते रहे। शिक्षाकर्मी का शव सुबह मिल गया। जबकि दूसरे युवक का शव एक किमी दूर नदी में उतराया मिला।
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी निवासी संदीप सिंह (40) बेसिक शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थे। वह बुधवार को गांव की दुर्गा प्रतिमा का चमरौधा नदी में विसर्जन के बाद नहाने के दौरान डूबने लगे। उसे बचाने के लिए गांव का अभिषेक सिंह उर्फ सत्यम (20) पुत्र राम अकबाल भी तीनों को बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन वे भी डूबने लगे। चारों को डूबता देख दूसरे लोग भी नदी में कूद पड़े। नदी में आशीष व महेंद्र को लोगों ने बचा लिया लेकिन तेज बहाव के चलते संदीप व सत्यम नदी में बहते हुए डूब गए। देर शाम इलाहाबाद से जलपुलिस भी आ गई। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब संदीप का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर जलपुलिस की टीम ने खोज निकाला। शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम करीब चार बजे रघुनाथपुर में अभिषेक सिंह उर्फ सत्यम का शव भी उतराया हुआ मिला। परिजन शव देखते ही बिलख पड़े। पुलिस ने उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरा गांव सदमे में दिखा।
गोबरी निवासी संदीप सिंह के मौत की खबर मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी गांव पहुंचे। उधर दो युवकों के चमरौधा नदी में डूबने के बाद उनकी तलाश करने के लिए इलाहाबाद से जलपुलिस बुलाई गई। इसके साथ पीएसी के जवान भी पहुंचे। उनकी मांग पर ग्रामीणों ने ट्रक व बस की ट्यूब मंगवाई।