फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police found mobiles from prisoners

बंदियों के पास से मिले पांच मोबाइल, मुकदमा

Fri, 20 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
police found mobiles from prisoners
pratapgarh

विज्ञापन
जेल में बंदियों के पास से मिले पांच मोबाइल के मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बरामद मोबाइल नंबरों से बातचीत करने वालों पर शिकंजा कसने की बात कही है।


जेल में मोबाइलों के उपयोग पर अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश शासन ने दिया है। आला अधिकारी बराबर जेल प्रशासन को एहतियात बरतने का निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की रात जेल की बैरकों को जेल प्रशासन ने खंगाला। अलग-अलग बैरकों से पांच मोबाइल मिले। जिसे बरामद करने के दौरान बंदियों ने विरोध भी किया। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि बरामद मोबाइल से किन-किन लोगों की बातचीत होती थी। इसका पता लगाया जा रहा है। बातचीत करने वालों के साथ ही जेल में निरुद्ध बंदी पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगा दिया गया है। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को तहरीर के साथ ही बरामद मोबाइल दे दिए गए हैं। इस मामले में देर रात अज्ञात बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed