{"_id":"5c2a6c99bdec2256a104ea5c","slug":"police-could-not-arrested-the-murderers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान बंदीरक्षक के हत्यारे नहीं लगे पुलिस के हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान बंदीरक्षक के हत्यारे नहीं लगे पुलिस के हाथ
Tue, 01 Jan 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह
pratapgarh
pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिला कारागार में तैनात प्रधान बंदीरक्षक की हत्या करने वाले संदिग्ध बदमाश अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश पर दबिश देने का दावा कर रही है। हत्या की असली वजह जानने व जेल में निरुद्ध शातिर बदमाशों का मोबाइल नंबर ट्रेस करने में पुलिस को पसीना छूट रहा है।
जेल में तैनात प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी 27 दिसंबर को जेल रोड क्रासिंग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। हालांकि भाग रहे बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस ने शहर के कुछ संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ में प्रधान बंदीरक्षक की हत्या करने वाले एक शूटर हसनमुल्ला को चिन्हित कर लिया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। दोनों हाथों से हथियार चलाने वाले हसनमुल्ला की तलाश में लगी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी है।
तमाम प्रयास के बाद भी प्रधान बंदीरक्षक की हत्या की असली वजह तक पुलिस खोजने में नाकाम रही। जेल में निरुद्ध शातिर बंदी अपने करीबियों से बातचीत करते हैं। उनका मोबाइल नंबर ट्रेस करने में पुलिस को पसीना छूट गया है। नगर कोतवाल ने बताया कि चिन्हित बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वह बार-बार अपना ठिकाना बदल दे रहा है।