{"_id":"58ee71b04f1c1b9f36cf7cb5","slug":"police-arrested-three-bike-theives","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और बाइक बरामद की। बुधवार को तीनों का चालान कर दिया गया।
मानिकपुर पुलिस की टीम में एसआई उदय कुमार के साथ ही शिवेंद्र आदि ने मिरिया चौराहे पर चेकिंग लगा रखी थी। इस दौरान खमसरा निवासी मुकेश विश्वकर्मा पुत्र अमरनाथ सुपर स्पेंलर लेकर आया। चेकिंग के दौरान इसे पुलिस ने कागज मांगा तो वह दिखा नहीं सका। बाद में उसने बताया कि यह बाइक चोरी की है। इसी तरह से बृजेश उर्फ सिद्धार्थ पुत्र सज्जन लाल निवासी टिकरिया व कुर्सीद आलम पुत्र अमीर हसन पुत्र करमूगंज मानिकपुर के पास से भी चोरी की बाइक बरामद हुई। इन सभी तो पूछताछ हुई तो बृजेश के घर एक और बाइक होने की बात सामने आई। पुलिस ने वहां पहुंचकर एक टीवीएस स्टार सिटी बाइक बरामद की।
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह बाजारों से बाइक उठाने का काम करते हैं। उनका एक साथी सैनी निवासी रवींद्र मिश्रा उर्फ रोबिन सैनी थाने में भी पकड़ा गया है। पकड़ी गई बाइकों में एक बाइक महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय भागमानी गांव से उठाई गई थी। यह गाड़ी रानी देवी पत्नी राम प्रताप के नाम है। वह अपने पिता छोटेलाल यादव के घर आई थी। उधर एक बाइक सोरांव से उठाई गई है जो किसी विश्वनाथ पांडेय की बताई जा रही है। फिलहाल तीनों का चालान कर दिया गया है।