{"_id":"580f9b964f1c1b2f77bc3614","slug":"police-arrested-one-person-with-illegal-beer","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 पेटी अवैध बीयर के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 पेटी अवैध बीयर के साथ एक युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी आयुक्त के आदेश पर विभागीय अधिकारी अवैध शराब बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़े हुए हैं। अभियान के छठवें दिन आबकारी विभाग को कामयाबी मिली। छापेमारी के बाद अवैध शराब कारोबारी को धर दबोचा। उसके पास से 40 पेटी बीयर बरामद की। खास बात यह रही कि पकड़े गए शराब तस्कर ने सरगना का नाम भी बताया, लेकिन टीम के लोग उसे पकड़ने के बजाय अपनी पीठ थपथपाने में अधिक व्यस्त रहे।
जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि आबकारी आयुक्त के आदेश पर 20 अक्तूबर से लेकर 29 तक अवैध शराब के खिलाफ प्रवर्तन दल ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। आबकारी निरीक्षक सदर राजेश तिवारी, निरीक्षक पट्टी मुन्नालाल यादव, कुंडा शंकरलाल समेत पूरी आबकारी टीम ने नगर कोतवाली के धनीपुर में राजेश के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 40 पेटी बीयर बरामद हुई। जो मुंबई ब्रांड की है। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। लालगंज, सांगीपुर व कुंडा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद हुई थी। कुछ प्यादों को ही पुलिस ने जेल भेजा था। जबकि अवैध शराब से जुड़े सरगना के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया लेकिन आबकारी और पुलिस विभाग, उस पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा सका।