फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   police arrested bikers theft

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 26 बाइक बरामद

Sun, 09 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 09 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
police arrested bikers theft
न्‍यूूज
तीन दिन तक चली छापेमारी के बाद आखिरकार शनिवार को पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। दावा किया कि 26 बाइकों की बरामदगी के साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गैंग में 11 लोग हैं और इनमें से पांच फरार हैं। गिरोह का सरगना भी अभी नहीं पकड़ा जा सका है। संभावना यह भी है कि गिरोह के अन्य सदस्यों के पकड़े जाने के बाद और भी बाइकें बरामद हो सकती हैं।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेस में एसपी माधव प्रसाद ने बताया कि सात अगस्त को सूचना मिली कि बल्दी का पुरवा गांव में नहर के पास चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त की बात चल रही है। इस पर घेराबंदी कर रमेश यादव उर्फ काकू निवासी करेंटी मानिकपुर, राहुल यादव तिलौरी मोड़ पंचम सिंह का पुरवा कुंडा, राहुल सिंह पूरे खींचर सरियावां कुंडा, आदिल अहमद अत्तानगर कुंडा, संजय पाल तिलौरी मोड़ कुंडा, साकिब फारुकी निवासी रानी माहेश्वरी नगर कुंडा को चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर इनके घरों व अन्य स्थानों से भी 20 बाइकें बरामद की गईं। इसमें चार पल्सर, एक अपाचे, तीन हीरो हॉन्डा स्प्लेंडर, आठ स्प्लेंडर प्रो, 10 पैसन प्रो शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि सुनील निवासी सरियावां, सत्यम मिश्रा नई बाजार कुंडा, जटाशंकर यादव बाबा का पुरवा महेशगंज, दिनेश पाल माघी महेशगंज, धर्मेंद्र यादव देवीगढ़ थाना हथिगवां भी चोरी की घटनाओं में लिप्त हैं। ये गिरोह इलाहाबाद, फतेहपुर, कौशाम्बी व अन्य जनपदों से बाइकें चोरी करता है। इन सभी 11 लोगों पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।गैंग का मुखिया जटाशंकर यादव है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। बताया कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


लगाया था बैनर-पोस्टर
पकड़े गए राहुल यादव ने कुंडा में विहिप से जुड़कर बैनर-पोस्टर लगवाया है। पोस्टर में उसकी फोटो के साथ ही अन्य पदाधिकारियों की फोटो और नाम लिखा है। उधर गैंग मुखिया बताया जा रहा जटाशंकर महेशगंज थाने के बाबू का पुरवा गांव निवासी है। वह हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही बाइकों की चोरी में पहले भी पकड़ा जा चुका है। उस समय भी कई बाइकें बरामद हुईं थीं। गैंग में सभी का काम बंटा हुआ था। ये फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन पेपर भी बनवाकर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed